बुधवार, 1 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Crimes against women

स्त्री का दर्द बयां करती हिन्दी कविता : पक्ष

Crimes against women
स्त्री की उत्पीड़न की 
आवाज टकराती पहाड़ों पर
और आवाज लौट आती
सांझ की तरह 
नव कोंपले वसंत मूक बना 


 
कोयल फिजूल मीठी राग अलापे 
ढलता सूरज मुंह छुपाता 
उत्पीड़न कौन रोके 
मौन हुए बादल 
चुप सी हवाएं  
नदियों व मेड़ों के पत्थर 
हुए मौन 
जैसे सांप सूंघ गया 
झड़ी पत्तियां मानो रो रही 
पहाड़ और जंगल कटते गए 
विकास की राह बदली 
किन्तु उत्पीड़न की आवाजें  
कम नहीं हुई स्त्री के पक्ष में 
बद्‍तमीजों को सबक सिखाने 
वासंतिक छटा में टेसू को 
मानों आ रहा हो गुस्सा 
वो सुर्ख लाल आंखे दिखा 
उत्पीडन के उन्मूलन हेतु  
रख रहा हो दुनिया के समक्ष 
वेदना का पक्ष। 
ये भी पढ़ें
पीठ दर्द में करें गर्म पानी या बर्फ से सिंकाई?