मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujrat BJP
Written By
Last Updated :वडोदरा , शनिवार, 18 नवंबर 2017 (10:30 IST)

गुजरात भाजपा में बवाल, 150 लोगों ने छोड़ी पार्टी

गुजरात भाजपा में बवाल, 150 लोगों ने छोड़ी पार्टी - Gujrat BJP
वडोदरा। भाजपा द्वारा शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी में बवाल मच गया। टिकट वितरण से नाराज 150 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 
 
दरअसल वडोदरा के पादरा में भाजपा ने दिनेशभाई पटेल को टिकट दिया है। विरोधियों ने पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इस सीट से किसी क्षत्रिय उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट वितरण को लेकर नेताओं ने नाराजगी दिखाई है। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को अपने इस्तीफे तक सौंप दिए। इसके बाद नाराज पार्टी नेताओं को मनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोर्चा संभालना पड़ा।
ये भी पढ़ें
उत्तर कोरिया पहुंचा चीनी दूत, ट्रंप ने बताया बड़ा कदम