1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Saudi arabia corona virus indian death
Written By
Last Modified: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (23:55 IST)

सऊदी अरब में कोरोना वायरस से 2 इंजीनियरों समेत 8 भारतीयों की मौत

Saudi arabia
जेद्दा। सऊदी अरब में 2 इंजीनियरों समेत 8 भारतीयों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। सऊदी गजट अखबार में प्रकाशित खबर में बताया गया कि मक्का में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मोहम्मद असलम खान और मक्का हरम ऊर्जा केंद्र में इंजीनियर अजमतुल्ला खान की कोविड-19 से मौत हो गई।
 
असलम (51) उत्तरप्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे और बुखार तथा गले में दर्द के चलते उन्हें मक्का के किंग फैसल अस्पताल में 3 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।
 
अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार वे दो सप्ताह से ज्यादा समय से वेंटिलेटर पर थे और शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।  असलम की पत्नी और बेटा घर पर पृथकवास में हैं।
 
तेलंगाना के निवासी अजमतुल्ला की कोरोना वायरस से शुक्रवार को मौत हो गई और उनके शव को मक्का में रविवार को दफनाया गया।  अजमतुल्ला (65) पिछले 32 साल से सऊदी बिनलादिन समूह के साथ काम कर रहे थे।

mgid


अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार मक्का में सऊदी बिनलादिन समूह की हरम परियोजना में कार्यरत फकरे आलम की संक्रमण के कारण रविवार को मौत हो गई।

aniview

इसी प्रकार मदीना में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अब्दुल्ला फकीर की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई। मृतकों में चार अन्य भारतीय भी शामिल हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत में कोरोना से अब तक 519 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 16 हजार के पार