मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sumona chakravarti reacts after sushant singh rajpu commits suicide
Written By
Last Modified: रविवार, 14 जून 2020 (17:56 IST)

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से शोक में सुमोना चक्रवर्ती, बोलीं- तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा याद आएगी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से शोक में सुमोना चक्रवर्ती, बोलीं- तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा याद आएगी - sumona chakravarti reacts after sushant singh rajpu commits suicide
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वे 34 साल के थे। एक्टर के निधन पर फैंस समेत सेलेब्स दुख जता रहे हैं।

 
टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया है। सुमोना ने सुशांत को याद करते हुए कहा कि लॉकडाउन से पहले ही मुलाकात हुई थी। तुम्हारी मुस्कान और ऊर्जा याद आएगी सुशांत। रेस्ट इन पीस!
 
सुशांत‍ सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली थी। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था।
 
सुशांत सिंह फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी।
 
ये भी पढ़ें
शिव भक्त सुशांत सिंह राजपूत महंगी चीजों के थे शौकीन, जानिए उनके पास कितना था पैसा