मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan pragya jaiswal song main chala released
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (14:38 IST)

सलमान खान का गाना 'मैं चला' हुआ रिलीज, प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते नजर आए भाईजान

सलमान खान का गाना 'मैं चला' हुआ रिलीज, प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते नजर आए भाईजान - salman khan pragya jaiswal song main chala released
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं। गाने में सलमान पंजाबी की भूमिका में हैं।

 
यह गाना सिंगर गुरु रंधावा और सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने गाया है। गाने में सलमान साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
गाने में सलमान खान का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। 
 
इस गाने में शब्बीर अहमद की कंपोजिशन है और इस गाने को निर्देशित किया है शबीना खान ने। गानेको गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
 
बता दें कि सलमान खान का ये गाना उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'अंतिम' के लिए बना था। लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स को लगा कि ये गाना फिल्म की थीम को सपोर्ट नहीं कर रहा। इसके बाद गाने को फिल्म से हटा दिया गया। सलमान ने प्रज्ञा जायसवाल से वादा किया था कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इसीलिए इस गाने को अलग से सिंगल के रूप में अब रिलीज किया गया। 
ये भी पढ़ें
भूमि पेडनेकर ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का 'नो मेकअप लुक'