मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhumi pednekar shares workout selfie photo viral on social media
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (14:59 IST)

भूमि पेडनेकर ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का 'नो मेकअप लुक'

भूमि पेडनेकर ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का 'नो मेकअप लुक' - bhumi pednekar shares workout selfie photo viral on social media
भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। भूमि अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस को अक्सर फिटनेस गोल देती हैं। 

 
भूमि अक्सर वर्कआउट की तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के बाद एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
 
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में भूमि पेडनेकर काफी सिम्पल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो स्पोर्ट्स टी और ब्लैक ट्राउजर पहना है। इस तस्वीर में भूमि पेडनेकर के चेहरे पर उनके वर्कआउट का ग्लो साफ नजर आ रहा है। वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।
 
अपने वर्कआउट की तस्वीर को शेयर करने के साथ ही भूमि ने कैप्शन में सिर्फ 'ओके' लिखा और साथ ही नींद वाला इमोजी शेयर किया। भूमि पेडनेकर का नो मेकअप लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट करके एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई हैं। वह बधाई दो, भीड़, गोविंदा नाम मेरा और रक्षाबंधन जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'चुप' से कमबैक कर रहीं पूजा भट्ट, बोलीं- खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं...