शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh is shortlisting baby names says he wants have kids deepika padukone
Written By
Last Modified: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (17:23 IST)

रणवीर सिंह शॉर्टलिस्ट कर रहे अपने होने वाले बच्चे का नाम, बोले- दीपिका पादुकोण इतनी प्यारी बच्ची थी ना...

रणवीर सिंह शॉर्टलिस्ट कर रहे अपने होने वाले बच्चे का नाम, बोले- दीपिका पादुकोण इतनी प्यारी बच्ची थी ना... - ranveer singh is shortlisting baby names says he wants have kids deepika padukone
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जो भी करते है सुर्खियां बनने में देर नहीं लगती है। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों छोटे पर्दे शो 'द बिग पिक्चर' को होस्ट करते हुए नजर आ रहे है। 

 
शो में रणवीर सिंह कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई राज खोले। शो में रणवीर ने कंटेस्टेंट से कहा, 'जैसा की आप लोग जाते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी (दीपिका पादुकोण) इतनी प्यारी बच्ची थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं, कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।
 
रणवीर सिंह ने यहां यह राज भी खोला कि वह अपने होने वाले बच्चों के लिए एक नामों की लिस्ट भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं नामों को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं। क्या आप बुरा तो नहीं मानेंगे अगर मैं आपसे 'शौर्यवीर' ले लूं?' 
 
Photo : Instagram
बता दें रणवीर और दीपिका की शादी को तीन साल होने वाले हैं। रणवीर और दीपिका ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म सर्कस जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो होगा। 
 
ये भी पढ़ें
अंतरिक्ष में पूरी हुई पहली फिल्म की शूटिंग, रूस की एक्ट्रेस और निर्देशक को लेकर धरती पर लौटा अंतरिक्ष यान