शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kKapoor joins dhoom 4 team to play villain role
Last Modified: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (17:14 IST)

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

ranbir kKapoor joins dhoom 4 team to play villain role - ranbir kKapoor joins dhoom 4 team to play villain role
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रणबीर के फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार रणबीर कपूर ने वाईआरएफ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी धूम की अगली फिल्म 'धूम 4' साइन कर ली है।
 
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह धूम फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। धूम 4 अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच चुकी है। 
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने निर्माताओं को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। आदित्य चोपड़ा और राइटर विजय कृष्ण आचार्य के साथ स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में बिजी हैं। वाईआरएफ फ्रैंचाइज को पूरी तरह से 'रीबूट' करने पर विचार कर रहा है और रणबीर इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
 
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, धूम आदित्य चोपड़ा की प्रिय फ्रेंचाइजी है और उन्होंने वर्तमान समय के अनुरूप इसे रीबूट करने का फैसला किया है। आदित्य चोपड़ा को लगता है धूम फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए रणबीर कपूर एक आदर्श विकल्प हैं। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म में रणबीर के शामिल होने के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, रणबीर के साथ चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी. उन्होंने मूल विचार सुनने के बाद से ही धूम 4 का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई थी और अब आखिरकार फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने की पुष्टि हो गई है।
ये भी पढ़ें
रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां