शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mahavatar Narasimha biggest weekend collection till date earned 5 92 crores rs on Thursday
Last Modified: शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (15:53 IST)

महावतार नरसिम्हा का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, किया अब तक का सबसे बड़ा वीकडे कलेक्शन

Movie Mahavatar Narasimha Box Office Collection
क्लीम प्रोडक्शंस की 'महावतार नरसिम्हा' जो होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है, सच में एक सरप्राइज हिट बनकर आई है और अब बॉक्स ऑफिस पर राज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। भारतीय सिनेमा के पैमाने को नए सिरे से परिभाषित करते हुए, फिल्म ने भव्यता, आध्यात्मिकता और दमदार कहानी को पहले कभी न देखे गए तरीके से जोड़ा है। 
 
बड़े पैमाने पर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचते हुए, इसने लगातार बढ़ते कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। हफ्ते के दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए, फिल्म ने गुरुवार को 5.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया है।
 
फिल्म को लगातार शानदार रिव्यू और दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए, इसने गुरुवार को 5.92 करोड़ रुपए की कमाई की, जो अब तक का सबसे ज्यादा वीक डे कलेक्शन है। यह साफ दिखाता है कि फिल्म देखने के लिए दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के साथ, आने वाले दिनों में कलेक्शन और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
 
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। 
 
महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें
दिल मद्रासी का पहला गाना तड़पा हुआ रिलीज, अनिरुद्ध रविचंदर की धुनों पर थिरकने को हो जाएंगे मजबूर