शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor varun dhawan film bawaal wedding song dilon ki doriyan released
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (16:58 IST)

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का वेडिंग सॉन्ग 'दिलों की डोरियां' रिलीज

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का वेडिंग सॉन्ग 'दिलों की डोरियां' रिलीज | janhvi kapoor varun dhawan film bawaal wedding song dilon ki doriyan released
wedding song dilon ki doriyan released: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बवाल' अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्मका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब 'बवाल' के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। वहीं अब फिल्म का नया गाना 'दिलों की डोरियां' भी रिलीज कर दिया गया है।
 
'दिलों की डोरियां' गाना एक वेडिंग सॉन्ग है, जिसमें वरुण और जाह्नवी हल्दी से लेकर शादी तक, कई खूबसूरत रस्मों को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। 'दिलों की डोरियां' गाने को विशाल मिश्रा, जहरा खान और रोमी ने गाया है। वहीं, गाने को कंपोज तनिष्क बागची ने किया है, जबकि लिरिक्स अराफत महमूद ने लिखा है। 
 
दिलों की डोरियां को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 
बता दें ‍कि साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'बवाल' 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो 'दीवानी' हुआ रिलीज