शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor reveals dealing with mother sridevis demise was biggest war of her life
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (17:07 IST)

जाह्नवी कपूर ने बताया मां के निधन के बाद क्या थी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग

जाह्नवी कपूर ने बताया मां के निधन के बाद क्या थी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग | janhvi kapoor reveals dealing with mother sridevis demise was biggest war of her life
janhvi kapoor: दिवगंत अदाकारा श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। जाह्नवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। जाह्नवी ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी को याद किया है। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी सबसे बड़ी जंग का खुलासा किया और इसका कनेक्शन उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से है।
 
'पिंकविला' के साथ इंटरव्यू में जब जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि उनके सफर का सबसे बड़ा युद्ध कौन सा था। इसका जवाब देते हुए जाह्नवी थोड़ा इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, अपनी मां श्रीदेवी के निधन के बाद डील करना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। 
 
 
जाह्नवी ने कहा, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से जब मैंने मां को खो दिया था, उस समय मैं धड़क की शूटिंग कर रही थी और उनके नुकसान से निपटना काफी कठिन था। किसी तरह काम करते रहने की इच्छाशक्ति और हमारे जीवन में होने वाली इन सभी चीजों से निपटने का तरीका खोजना कठिन था। यह पता लगाना निश्चित रूप से मेरे जीवन का सबसे बड़ा युद्ध था।
 
बता दें कि जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथ पर मां की यादों से जुड़ा एक टैटू भी बनवाया है। वह अक्सर अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya