शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suniel shetty give advice to daughter athiya shetty and kl rahul
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (15:04 IST)

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को दी खुशहाल जिंदगी के लिए सलाह, दामाद केएल राहुल को दी वार्निंग

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को दी खुशहाल जिंदगी के लिए सलाह, दामाद केएल राहुल को दी वार्निंग | suniel shetty give advice to daughter athiya shetty and kl rahul
suniel shetty advice to athiya shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने इस साल जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी रचाई थी। शादी के बाद अथिया अपने पति संग खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अब हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया को सफल रिश्ते के बारे में खास सलाह दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दामाद को चेतावनी भी दी है।
 
सुनील शेट्टी ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बेटी अथिया को पति के साथ रिश्ते मजबूत बनाए रखने के लिए सलाह दी कि वो अपने पति पर पूरा भरोसा करें, क्योंकि केएल राहुल एक एथलीट हैं और काम के सिलसिले में उन्हें बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में वो हर वक्त अथिया के साथ बाहर नहीं जा सकते।
 
जब सुनील से पूछा गया कि वह अथिया को क्या सलाह देंगे, तो उन्होंने कहा, ऐसी इंसान बनें जो अपने साथी पर आंख बंद करके विश्वास करता है। उन पर पूरा भरोसा करें। वह एक एथलीट हैं, वह यात्रा करेंगे, आप हर समय उसके साथ नहीं रह पाएंगी। एक्टर्स की तरह, एथलीट भी उतार-चढ़ाव देखते हैं। 
 
वहीं जब सुनील शेट्टी को अपने दामाद को एक वार्निंग देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इतना प्यारा इंसान मत बनो कि जब तुम्हारी बात आए तो कहने को न हो। इतना अच्छा लड़का मत बनो कि हर कोई यह माने कि अच्छाई ही सब कुछ है, न कि तुम। यह उस तरह का है। वह एक बच्चा है। मैं हमेशा अथिया से कहता हूं, आप धन्य हैं। बेशक, अथिया एक खूबसूरत बच्ची हैं लेकिन मेरी पत्नी, मेरी मां, मेरी भाभी, मेरी बहन, सभी राहुल के दीवाने हैं।
 
बता दें कि अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी ने जनवरी में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
दादा रोशन लाल नागरथ की जयंती पर रितिक रोशन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- मुझे एक अमूल्य खजाना मिला...