सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. honey singh dating model and actress tina thadani
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (11:14 IST)

तलाक के बाद हनी सिंह को फिर हुआ प्यार, इस मशहूर मॉडल संग जुड़ रहा नाम

तलाक के बाद हनी सिंह को फिर हुआ प्यार, इस मशहूर मॉडल संग जुड़ रहा नाम | honey singh dating model and actress tina thadani
बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है। अब खबर आ रही है कि हनी सिंह को एक बार फिर प्यार हो गया है। 

 
खबरों के अनुसार हनी सिंह मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था, लेकिन हनी सिंह ने उस लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। 
 
इस तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'ये सब हमारे बारे में है। मी एंड यू!! मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर अब आउट हो गया है। अपने प्रियजनों के साथ रील बनाएं।'
 
गौरतलब है कि हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अगस्त 2022 में अलग हो गए। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'अपनापन... बदलते रिश्तों का बंधन' की एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने ताजा की दिवाली से जुड़ी यादें