सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pushpa 2 becomes the most awaited film of 2023 in ormax media list
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (16:26 IST)

अल्लू अर्जुन ने सलमान-शाहरुख को पछाड़ा, 'पुष्पा 2' बनी 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म

अल्लू अर्जुन ने सलमान-शाहरुख को पछाड़ा, 'पुष्पा 2' बनी 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म | pushpa 2 becomes the most awaited film of 2023 in ormax media list
भारतीय दर्शक बड़े बजट की फिल्मों और सुपरहिट फ्रैंचाइजी को लेकर एक्साइटेड रहते है और रिलीज की उम्मीद हर दिन के साथ ही बढ़ती जाती है। हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होती है और उनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती है जो दर्शकों को अपनी गरही छाप छोड़ जाती है। 

 
ऐसे में अब दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने के साथ ऑरमैक्स मीडिया ने 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन ने सलमान खान और शाहरुख खान को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' टॉप पर है।
 
 
बता दें, पुष्पा: द राइज अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के रॉक-सॉलिड परफॉर्मेंस के साथ भारत में तूफान ले आई थी। फिल्म के गाने जैसे कि ऊ अंतवा, श्रीवल्ली और सामी सामी साल के ब्लॉकबस्टर गाने बन गए और अब भी लोग इन गानों को ग्रूव करते दिख जाते है।
 
ऑरमैक्स मीडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' की लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पुष्पा 2, दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की पठान, तीसरे नंबर पर सलमान खान की टाइगर, चौथे नंबर पर जवान और पांचवे नंबर डंकी है।
 
इस लिस्ट को शेयर करते हुए ऑरमैक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा, #OrmaxCinematix सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्में, 15 अक्टूबर, 2022 तक (केवल दिसंबर 2022 के बाद रिलीज होने वाली फिल्में जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, उन पर विचार किया गया है)।
 
हाल ही में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के मुहूर्त की घोषणा की गई थी जिसके बाद अब ये फिल्म फ्लोर पर चली गई है। निर्माताओं टीम की मौजूदगी में पूजा सेरेमनी के साथ शुभ मुहूर्त पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके है। जहां निर्माताओं ने गारंटी दी है कि फिल्म बड़ी और भव्य होने जा रही है, वहीं इसने रिलीज के लिए दर्शकों का उत्साह भी बढ़ाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
दिवाली के लंबे वीकेंड पर प्राइम वीडियो के ये 5 शो से हो सकता है जोरदार मनोरंजन