सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gurmeet choudhary and debina bonnerjee got married again photos viral
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (14:59 IST)

क्या देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने तीसरी बार रचाई शादी? तस्वीरें हो रही वायरल

क्या देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने तीसरी बार रचाई शादी? तस्वीरें हो रही वायरल - gurmeet choudhary and debina bonnerjee got married again photos viral
टीवी के राम और सीता गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इन दिनों यह कपल कोलकाता में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है, जहां से दोनों कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

 
हाल ही में देबिना और गुरमीत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि ये कपल एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गया है। 
 
तस्वीर में गुरमीत क्रीम कुर्ते और व्हाइट धोती में नजर आ रहे हैं। उन्हें सिर पर मुकुट, गले में फूलों का हार पहना हुआ है। वहीं देबिना लाल रंग के दुल्हन के लिबास में सजी नजर आ रही हैं। उनके सिर पर मुकुट, कुमकुम से सजा माथा, गले में फूलों का हार दिख रहा है। 
 
तस्वीर में गुरमीत और देबिना शादी के मंडप में बैठे नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस कमेंट सवाल पूछ रहे हैं कि क्या देबिना और गुरमीत तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं?
 
बता दें कि साल 2006 में परिवार वालों से छुपकर गुरमीत और देबिना ने पहली बार शादी की थी। जब शादी के बारे में परिवार वालों को पता चला तो, घर वालों को मना कर दोनों ने साल 2011 में फिर से शादी की थी। इस शादी की सभी रस्में परिवार वालों की मौजूदगी में निभाईं गई।
 
बंगाल की रहने वाली एक्ट्रेस देबिना से गुरमीत की पहली मुलाकात मुंबई में हुई थी। दोनों ने सीरियल रामायण में एक साथ काम किया था। सीरियल में गुरमीत ने जहां राम का करिदार निभाया था वहीं देबिना सीता के रोल में नजर आईं थीं।
ये भी पढ़ें
ब्लैक ड्रेस में दिशा पाटनी ने ढाया कहर, टाइगर श्रॉफ ने किया यह कमेंट