शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar and ekta kapoor come together after seven years
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 जून 2020 (13:31 IST)

एकता कपूर की फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने भरी हामी, 7 साल बाद साथ करेंगे काम!

एकता कपूर की फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने भरी हामी, 7 साल बाद साथ करेंगे काम! - akshay kumar and ekta kapoor come together after seven years
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर में से एक है। पिछले साल चार फिल्मों (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज) में नजर आने के बाद अक्षय की कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। इतने सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के बावजूद अक्षय कुमार जल्द ही एक और फिल्म साइन करने की तैयारी कर रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार अक्षय कुमार ने एकता कपूर की फिल्म के लिए हामी भर दी है। अक्षय और एकता करीब 7 साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था वहीं एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। 
 
खबरों के अनुसार इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, अक्षय के पास शूटिंग के लिए अतरंगी रे, पृथ्वीराज और बेल बॉटम जैसी फिल्में है। इसी के साथ उन्होंने एक और फ़िल्म को करने का मन बना लिया है। असल में जिस स्पीड से वह अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग खत्म करते हैं उससे उनके पास अपनी नई फिल्म के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
 
क्या एकता अपने प्रोडक्शन में बनने आली फिल्म में अक्षय को कास्ट करने जा रही हैं? इसका जवाब देते हुए सूत्र ने बताया, ऐसा कौन सा फिल्ममेकर है जो अक्षय को अपनी फिल्म में साइन नहीं करना चाहता? वह आज के समय के सबसे ज्यादा भरोसेमंद अभिनेता में से एक है। इसलिए जब एकता ने अपनी फिल्म के लिए अक्षय को अप्रोच किया तो उन्हें अभिनेता से उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया।
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। स्क्रिप्ट को लेकर अभी काम बाकी है जिसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन कोई नया निर्देशक कर सकता है। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जाएगा। 
 
ये भी पढ़ें
सोनू निगम ने कहा म्यूजिक माफिया फिल्मों से भी बड़ा, संगीत की दुनिया से भी सुसाइड के आएंगे मामले