सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2022-23
  3. बिहार बजट 2022
  4. Bihar government did not impose any tax for the financial year 2021-22
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (20:34 IST)

Bihar Budget : नीतीश ने 2021 के बजट में नहीं लगाया था कोई कर

Bihar Budget : नीतीश ने 2021 के बजट में नहीं लगाया था कोई कर - Bihar government did not impose any tax for the financial year 2021-22
पटना। बिहार की जदयू-भाजपा सरकार ने पिछले बजट में कोई नया कर नहीं लगाया था। उस समय उन्होंने 2.18 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। बजट में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया था।

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 2.18 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जिसमें कोई नया कर प्रस्तावित नहीं था। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया गया था। 2021-22 के बजट में 38035.93 करोड़ का सर्वाधिक प्रावधान शिक्षा क्षेत्र के लिए किया गया।

यह बजट वित्त वर्ष 2020-21 के बजट से 6541.21 करोड़ रुपए अधिक था और इसमें 2021-22 में राजस्व अधिशेष 9195.90 करोड़ रुपए अनुमानित था।

ग्रामीण विकास के लिए 16,835.67 करोड़, सड़क के लिए 15,227.74 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 13,264.87 करोड़ और ऊर्जा क्षेत्र के लिए 8560.00 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
ये भी पढ़ें
रूस ने यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकानों को किया तबाह, राजधानी कीव में कर्फ्यू लगाया गया