1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. जानिए कैसे बनाएं घर में गुलाब जल
Written By

जानिए कैसे बनाएं घर में गुलाब जल

ब्यूटी टिप्स
जब भी स्कीन केयर की बात आती है तो गुलाब जल का नाम इसमें सबसे पहले शामिल किया जाता है क्योंकि गुलाब जल के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को तरोताजा रख सकती है इसका इस्तेमाल फेसमास्क के साथ, टोनर के रूप में, स्कीन क्लीन करने के लिए किया जाता है जो हमारी त्वचा को बहुत फायदा पहुंचाता हैं 
 
वहीं गुलाब जल घर में तैयार किया जाएं तो बात ही कुछ और है यदि आप भी चाहते है घर में गुलाब जल बनाना तो इस लेख में जान सकते हैं कि कैसे कुछ आसान प्रक्रिया से आप घर में गुलाब जल तैयार कर सकते है तो आइए जानते है गुलाब जल बनाने की आसान विधि
 
सबसे पहले फ्रेश गुलाब के फूल लें अब इन्हें सबसे पहले इनकी पंखुड़ियों को अलग-अलग कर लें।
अब एक बर्तन में दो कप साफ (पानी पीने का पानी) लीजिए और इसे अच्छी तरह गर्म कर लीजिए। साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों को भी साफ पानी से धो लीजिए

mgid

 
अब गर्म पानी में साफ गुलाब की पंखुड़ियों को डाल कर अच्छी तरह से उबलने दें।
 
आप देखेंगे की गुलाब की पखुड़ीयां कुछ समय बाद सफेद रंग की हो जाएंगी और धीरे- धीरे अपना रंग छोड़ने लगेंगी।

aniview

 
अब इसे छान लीजिए और एक साफ बौतल में भरकर रख लें इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं 
 
तो लीजिए तैयार है घर में बना गुलाब जल इसका इस्तेमाल आप अपनी ब्यूटी केयर में कर सकती है।