अशुभ होने की स्थिति में मंगल देते हैं यह संकेत, जानिए
जिस ग्रह की दशा के प्रभाव में हम होते हैं, उसकी स्थिति के अनुसार शुभाशुभ फल हमें मिलता है। जब भी कोई ग्रह अपना शुभ या अशुभ फल प्रबल रूप में देने वाला होता है, तो वह कुछ संकेत पहले से ही देने लगता है। इनके उपाय करके बढ़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानें...
मंगल के अशुभ होने के पूर्व संकेत भूमि का कोई भाग या संपत्ति का कोई भाग टूट-फूट जाता है।
घर के किसी कोने में या स्थान में आग लग जाती है।
यह छोटे स्तर पर ही होती है।
किसी लाल रंग की वस्तु या अन्य किसी प्रकार से मंगल के कारकत्व वाली वस्तु खो जाती है या नष्ट हो जाती है।
mgid
घर के किसी भाग का या ईंट का टूट जाना।
हवन की अग्नि का अचानक बंद हो जाना।
aniview
अग्नि जलाने के अनेक प्रयास करने पर भी अग्नि का प्रज्वलित न होना या अचानक जलती हुई अग्नि का बंद हो जाना।
वातजन्य विकार अकारण ही शरीर में प्रकट होने लगना।
किसी प्रकार से छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है।