सम्बंधित जानकारी
- Love Rashifal : वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा 14 फरवरी का दिन, जानिए लव टिप्स
- Love Rashifal : कन्या राशि के लिए कैसा होगा 14 फरवरी का दिन, जानिए लव टिप्स
- Lal Kitab Rashifal 2023: वृषभ राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब
- कर्क राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?
- Lal Kitab Rashifal 2023: लाल किताब के अनुसार जानिए कर्क राशि का भविष्यफल और उपाय
15 अप्रैल से चंद्र और शनि का विष योग, 3 राशि वाले बचने के लिए करें चंद्र-शनि के उपाय
Vish yog ke upay : 15 और 16 अप्रैल को चंद्रमा और शनि ग्रह को आप एक दूसरे के बहुत करीब देख पाएंगे। यह अद्भुत नजरा आपको सूर्योदय से कुछ घंटे पहले दक्षिण-पूर्वी आकाश में दिखाई देगा। कुंडली के अनुसार कुंभ राशि में दोनों ग्रहों की युति बन रही है। इस युति के चलते तीन राशियों पर इसका बुरा प्रभाव हो सकता है। आओ जानते हैं कौनसी हैं वे तीन राशियां और क्या है इससे बचने के उपाय।
कर्क राशि : कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को चंद्रमा और शनि की युति आठवें भाव में बन रही है जो कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। कोई निवेश या नया कार्य प्रारंभ करने से पहले अच्छा है कि एक हप्ते रुक जाएंगे। किसी के भी साथ वाद विवाद न करें।
कन्या राशि- कन्या राशि के छठे भाव में चंद्रमा और शनि की युति के चलते आप कोर्ट कचहरी या किसी वाद विवाद में उलझ सकते हैं। पहले से कोई मामला चल रहा है तो उसमें असफलता हाथ लग सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव रह सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि- आपकी राशि के चतुर्थ भाव भाव में चंद्र शनि की युति के चलते माता को कष्ट हो सकता है। सुख में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में भी नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। शिक्षा और करियर में असफलता हाथ लग सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। धन हानि हो सकती है।
विष योग के उपाय:-
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। सिर पर केसर का तिलक लगाएं।
- प्रति शनिवार को छाया दान करते रहें।
- कभी भी रात में दूध ना पीएं। शनिवार को कुएं में दूध अर्पित करें।
- अपनी वाणी एवं क्रिया-कर्म को शुद्ध रखें।
- मांस और मदिरा से दूर रहकर माता या माता समान महिला की सेवा करें।
- आग्नेय, दक्षिण, नैऋत्य और पश्चिम मुखी मकान में ना रहें।
- शनिवार के दिन चीनी बिल्कुल ना खाएं।
- शनिवार के दिन गुड़ और रोटी कुत्ते को खिला दें।
- भगवान शिव के मंदिर में जाकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
