मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. September 2016

सितंबर माह : जानिए, देश-विदेश के सितारे...

सितंबर माह : जानिए, देश-विदेश के सितारे... - September 2016
सितंबर माह आरंभ हो गया है। इस माह अमेरिका, इंग्लैंड व चीन की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रशिया, थाईलैंड, न्यूजीलैंड और सऊदी अरब में आंतरिक स्थिति तनावपूर्ण रहेगी।


 


पाकिस्तान, कुवैत, दुबई, ईरान, इराक में महिलाओं पर कष्ट व युद्ध आदि का भय रहेगा। भारत में सरकार व विपक्ष में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। 
 
पृथ्वी पर आतंकवाद व देशविरोधी तत्वों पर नियंत्रण स्थापित होगा। कृषि व विज्ञान के क्षेत्रों में नई उपलब्धि आएगी। सितंबर अंतिम सप्ताह में प्राकृतिक प्रकोप से जनहानि के योग हैं। 
 
इस माह अनाज महंगा रहेगा विशेषकर गेहूं, चना व गुड़ के भावों में वृद्धि होगी। सोने व चांदी के भावों में गिरावट आएगी। पशुओं पर कष्ट रहेगा। 
 
कही-कही जलप्लावन जैसे प्राकतिक प्रकोप से जनता को परेशानी आएगी। मैदानी भागों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी रहेगी व पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा रहेगी।