Akshaya Tritiya 2025 : बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है और इस पावन अवसर पर, यदि आप कुछ शुभ कार्य करते हैं और कुछ महत्वपूर्ण चीजों का दान करते हैं तो यहां आपके लिए यहां प्रस्तुत हैं 10 शुभ कार्यों से संबंधित जानकारी और 14 महादान कौन-कौन से किए जा सकते हैं, माना जाता है कि जिन्हें करने से पूरे वर्ष आपके घर में धन और समृद्धि की वर्षा होगी। बता दें कि ये उपाय पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिन्हें श्रद्धापूर्वक किए जाने चाहिए। जिससे कि आप पुण्यफल प्राप्त कर सकें।
ALSO READ: Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन
बता दें कि यहां यह महत्वपूर्ण है कि ये दान आप श्रद्धा, प्रेम और निस्वार्थ भाव से करें। आपकी सच्ची भावना ही इन उपायों को फलीभूत करेगी। कर्म और प्रयास के साथ इन शुभ कार्यों को करने से आपके जीवन में धन और समृद्धि की निरंतर वर्षा हो सकती है तथा पूरे वर्ष धन आगमन के योग बने रहते हैं। आइए यहां जानते हैं इस बारे में खास जानकारी...
अक्षय तृतीया के दिन करें 10 शुभ काम:Akshaya Tritiya auspicious works
1. लक्ष्मी नारायण की पूजा: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त रूप से विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें पीले फूल, फल, मिठाई और केसर मिश्रित खीर अर्पित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
2. दान-पुण्य करें: अपनी क्षमतानुसार अन्न, जल, वस्त्र, स्वर्ण, चांदी, भूमि, गौ यागाय , विद्या, औषधि, अभय या जीवन रक्षा, कन्यादान, गृह निर्माण हेतु सहायता, और जरूरतमंदों की सेवा करें।
3. तुलसी की सेवा: तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं, उसकी परिक्रमा करें और शाम को घी का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
4. पीले रंग का प्रयोग: पीले वस्त्र धारण करें या घर में पीले रंग के पुष्पों और वस्तुओं का प्रयोग करें।
5. स्वच्छता का ध्यान: घर और आसपास के स्थान को साफ-सुथरा रखें। विशेष रूप से पूजा स्थल और उत्तर-पूर्व दिशा को स्वच्छ रखें।
6. मुख्य द्वार का डेकोरेशन : इस अवसर पर घर के मुख्य द्वार को रंगोली, तोरण और आम के पत्तों से सजाएं या सजावट करें। घर-बाहर शुभ चिन्ह बनाएं।
7. पितृ का तर्पण: अपने पितरों का स्मरण करें और उनके निमित्त जल दान करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
8. शुभ कार्य करें: आज के दिन कोई नया शुभ कार्य, जैसे व्यापार की शुरुआत या नया निवेश करना लाभकारी माना जाता है।
9. सकारात्मक रहें: पूरे दिन सकारात्मक विचारों को मन में रखें और प्रसन्न रहें। किसी के प्रति नकारात्मक भावना न रखें।
अक्षय तृतीया के दिन करें 14 महादान Akshaya Tritiya donation list: पौराणिक शास्त्रों में अक्षय तृतीया के दिन किए जाने वाले 14 महादानों का विशेष महत्व है। ये दान इस प्रकार हैं:
1. अन्न दान: गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन दान करें।
2. जल दान: प्यासों को पानी पिलाएं या पानी के प्याऊ लगवाएं।
3. वस्त्र तथा जूते-चप्पल का दान: इस दिन गरीबों को नए या साफ वस्त्र दान करें। साथ ही जूते या चप्पल का दान करना लाभकारी होता है।
4. स्वर्ण दान: अपनी क्षमतानुसार सोने का दान करें।
5. चांदी दान: चांदी के आभूषण या सिक्के दान करें।
6. भूमि दान: यदि संभव हो तो भूमि का दान करें या किसी धार्मिक कार्य के लिए भूमि प्रदान करें।
7. गौ दान: गाय का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि संभव न हो तो गौशाला में दान करें।
8. विद्या दान: किसी गरीब बच्चे की शिक्षा का खर्च उठाएं या पुस्तकें दान करें।
9. औषधि दान: जरूरतमंदों को दवाएं दान करें या स्वास्थ्य शिविरों में योगदान दें।
10. अभय दान: किसी भयभीत व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करें या किसी प्राणी को संकट से बचाएं।
11. कन्या दान: गरीब कन्या के विवाह में सहायता करें।
12. गृह निर्माण : किसी गरीब व्यक्ति को घर बनाने में मदद करें या गृह निर्माण हेतु सहायता प्रदान करें।
13. दीपक दान: मंदिरों या धार्मिक स्थलों पर दीपक दान करें।
14. पुस्तक दान: धार्मिक या ज्ञानवर्धक पुस्तकें दान करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: अक्षय तृतीया का क्या है महत्व?