गुरुवार, 19 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. video of dance on remix of ramayana in bar goes viral
Written By
Last Updated : मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (10:07 IST)

वायरल हुआ बार में रामायण रीमिक्स पर डांस का वीडियो, मचा बवाल

वायरल हुआ बार में रामायण रीमिक्स पर डांस का वीडियो, मचा बवाल - video of dance on remix of ramayana in bar goes viral
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थिति एक डांस बार में रामायण रीमिक्स पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले पर बवाल मच गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 13 सेकंड के वीडियो में शराब पार्टी में कुछ लोग रामायण के रीमिक्स पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पीछे टीवी पर रामायण के राम रावण युद्ध का दृश्य भी दिख रहा है। 
 
अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह वायरल हुआ और बताया जा रहा है कि यह गार्डन गैलेरिया मॉल में स्थित ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार’ का है। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सेक्टर 39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और बार के मालिक मीनांक कुमार एवं प्रबंधक अभिषेक सोनी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि डीजे संचालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
 
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (सद्भावना के लिए हानिकारक कार्य या सार्वजनिक शांति भंग कर सकने वाला कार्य) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें
नरेंद्र मोदी की हरकतें शब्दों से ज्यादा जोर से बोलती है, सोनिया गांधी का बड़ा हमला