शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Uganda Marathon Olympian Athlete Rebecca Cheptegei succumbs to her burn injuries
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (11:52 IST)

ओलंपिक एथलीट ने घरेलू हिंसा में गंवाई जान, जला कर मार डाला ब्वॉयफ्रेंड ने

Domestic Violence
गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मोई टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती युगांडा की लंबी दूरी की धावक रेबेका चेप्टेगी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।वह 33 वर्ष की थी।चेप्टेगी ने पेरिस ओलंपिक में महिला मैराथन में भाग लिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी दी है।


अस्पताल के डॉ. ओवेन मेनाच ने कहा चेप्टगी के निधन की जानकारी दी। चेप्टेगी एक हमले में गंभीर रूप से जल गई थी। उन्होंने बताया कि चेप्टगी का निधन उनके कई अंगों के काम नहीं करने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय उसकी किडनी खराब हो गई थी।

समाचार पत्र के अनुसार केन्याई पुलिस ने बताया था कि जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही थी उसी ने रविवार को चेप्टगी पर गैसोलीन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने हमलावर की पहचान डिक्सन एनडिएमा के रूप में की गई।(एजेंसी)