सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Mumbai City FC-Odisha FC Match
Written By
Last Modified: रविवार, 6 दिसंबर 2020 (21:48 IST)

ISL Match : विजयी हैट्रिक के साथ मुंबई सिटी एफसी टॉप पर

ISL Match : विजयी हैट्रिक के साथ मुंबई सिटी एफसी टॉप पर - Mumbai City FC-Odisha FC Match
पणजी। पहले हॉफ में किए गए 2 गोल के सहारे मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई की 4 मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और अब वह अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

ओडिशा को इस सीजन में अब भी अपनी पहली जीत की दरकार है। टीम को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह 10वें स्थान पर है। अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी ओडिशा चौथे और मुंबई सिटी 19वें मिनट में गोल करने का मौका गंवा बैठी। यहां चूकने के बाद 29वें मिनट मुंबई के लिए अपना खाता खोलने का मौका आया।

ओडिशा के शुभम सारंगी पेनल्टी एरिया में बॉल को हैंड कर बैठे और रेफरी ने मुंबई को पेनल्टी दे दी। नाइजीरियन फॉरवर्ड बार्थोलोमेव ओगबेचे ने 30वें मिनट में इस पेनल्टी को गोल में तब्दील करके मुंबई सिटी को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके चार मिनट बाद ही मुंबई ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया जब सेनेगल के डिफेंडर मौर्टाडा फाल ने हेडर से बॉल को नेट में पहुंचा था। लेकिन रेफरी ने उनके इस गोल को डिसअलॉउ कर दिया। यहां ओडिशा के गोलकीपर कमलजीत सिंह फाल के इस गोल को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए और उनकी जगह रवि कुमार को बतौर सब्स्टीट्यूट गोलकीपर के रूप में मैदान पर आना पड़ा।

रवि के मैदान पर आने से ओडिशा को कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि 45वें मिनट में उसे मैच का दूसरा गोल खाना पड़ा। मुंबई के लिए दूसरा गोल रॉवलिन बोर्जेस ने बिपिन सिंह के क्रॉस पर हेडर से किया। ओडिशा ने इसके बाद हॉफ टाइम तक 2-0 की अपनी बढ़त को बनाए रखा। मुंबई ने अपनी इस बढ़त को अंत तक बरकरार रख जीत की हैट्रिक पूरी की।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
जेहान दारूवाला ने इतिहास रचा, एफ2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने