सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 year old child dies in leopard attack in Pune district
Last Updated : सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (12:10 IST)

पुणे जिले में तेंदुए के हमले में 7 वर्षीय बच्चे की मौत

पुणे जिले में तेंदुए के हमले में 7 वर्षीय बच्चे की मौत - 7 year old child dies in leopard attack in Pune district
Leopard attacks cub: पुणे जिले के शिरूर तालुका में तेंदुए (leopard) के हमले में 7 वर्षीय 1 लड़के की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को मांडवगन फरता गांव में उस समय हुई, जब वंश राजकुमार सिंह नाम का बच्चा गन्ने के खेत के पास था। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं और गुड़ उत्पादन इकाई में काम करने के लिए शिरूर तहसील में आए थे।
 
वन अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार की रात वंश के माता-पिता के बीच किसी बात को झगड़ा हो गया था जिसके बाद वंश घर से निकल गया। वह गन्ने के खेत की ओर चला गया, जहां एक तेंदुए ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। (गुड़ बनाने वाली) फैक्टरी के प्रबंधक ने हमले की सूचना पुलिस को दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
PM मोदी बोले, दुनिया में मची उथल पुथल के बीच भारत बना उम्मीद की किरण