रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. The bride gave her husband a sleeping pill, escaped with cash and jewelry
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (19:51 IST)

दुल्हन ने पति को दी नींद की गोली, नकदी और गहने लेकर हुई फरार

दुल्हन ने पति को दी नींद की गोली, नकदी और गहने लेकर हुई फरार - The bride gave her husband a sleeping pill, escaped with cash and jewelry
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव से एक लुटेरी दुल्हन पति को नींद की गोली देकर सोने, चांदी के गहने और 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गई।

पीड़ित ने ढाई महीने पहले ही 10 लाख रुपए में दुल्हन को खरीदकर धूमधाम से शादी रचाई थी। लुटेरी दुल्हन ढाई महीने तक तो घर में ठीक से रही लेकिन बीती रात वह अपने पति को नींद की गोली खिलाकर फरार हो गई। हालत खराब होने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बयाना थाना इलाके के सिकंदरा गांव के रहने 35 साल के भगवान सिंह के मामा हीरा गूजर ने अपने एक रिश्तेदार के जरिए उसकी शादी सात नवंबर को धौलपुर जिले के मोहरी का पुरा गांव की नीलम के साथ 10 लाख रुपए में कराई थी।

बुधवार देर रात नीलम ने अपने पति भगवान सिंह को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। जिसके बाद भगवान सिंह बेहोश हो गया। नीलम घर से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और 30 हजार रुपए लेकर भाग गई।

भगवान सिंह को सुबह होश आया तो उसने अपनी पत्नी नीलम को देखा, लेकिन वह वहां नहीं थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने-चांदी के गहने और कैश भी गायब था।

लिज़ा भगवान सिंह ने बताया कि लुटेरी दुल्हन नीलम के पिता की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी।जिसका बदला लेने के लिए उसके दोनों भाइयों ने पिता की हत्या करने वाले व्यक्ति को जान से मार दिया। जिसके जुर्म में नीलम के दोनों भाई जेल में हैं।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, प्राइवेट लैब या हॉस्पिटल में RT-PCR टेस्ट का रेट अब 300 रुपए