सम्बंधित जानकारी
- Share bazaar: शेयर बाजार में मंगलवार को रही अच्छी तेजी, सेंसेक्स 378 और निफ्टी 126 अंक चढ़ा
- Thane protest : बदलापुर कांड से भड़के लोग स्टेशन छोड़ने को नहीं तैयार, प्राचार्य और 2 कर्मचारी निलंबित, SIT का गठन, 10 ट्रेनों के बदले गए रूट
- जॉर्ज कुरियन होंगे मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार, बुधवार को भोपाल में भरेंगे नामांकन
- इंदौर में Chandipura virus के संदिग्ध मरीज की मौत, जानिए क्या हैं लक्षण और कैसे बचें?
- Excise Policy Scam: केजरीवाल की फिर मुश्किल बढ़ी, न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी
Land scam: सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भाजपा ने मांगा इस्तीफा
मुख्यमंत्री ने स्वयं को गरीबों का समर्थक बताया
Siddaramaiah targeted BJP: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने बेंगलुरु में मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन पर निराधार आरोप लगा रही है, क्योंकि वे हमेशा गरीबों, दलितों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे हैं। उनकी टिप्पणी राज्यपाल थावरचंद (Thaawarchand) गहलोत द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में जांच और मुकदमा चलाने की अनुमति देने की पृष्ठभूमि में आई है।
सिद्धरमैया ने भाजपा के खिलाफ यह कहा : पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत देवराज अर्स को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए गरीबों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा होना असंभव है।
मैं गरीबों का समर्थक हूं : मुख्यमंत्री ने यहां कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों और दलितों की समर्थक रही है। चूंकि मैं समाज में असमानता के खिलाफ हूं और गरीबों का समर्थक हूं, इसलिए भाजपा मेरे खिलाफ है और वे सब कर रही है, जो नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए वे मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग : सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा चाहती है कि गरीब लोग उसी स्थिति में रहें और सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत न बनें। सिद्धरमैया ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा स्थलों के आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित आरोपों को 'मनगढ़ंत' करार दिया है, वहीं भाजपा ने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
