झारखंड के गुमला में मुठभेड़, इनामी छोटू समेत 3 नक्सली ढेर, तलाश अभियान जारी
Gumla Jharkhand encounter News : झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के 3 सदस्य मारे गए। मारे गए माओवादियों की पहचान लोहरदगा जिले के निवासी लालू लोहारा, सुजीत उरांव तथा लातेहार निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है। मारे गए नक्सलियों में छोटू पर 5 लाख रुपए का इनाम था। घटनास्थल से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। तलाश अभियान अभी जारी है। सितंबर महीने में सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें 8 नक्सली मारे गए हैं।
खबरों के अनुसार, झारखंड के गुमला जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के 3 सदस्य मारे गए। मारे गए नक्सलियों में छोटू पर 5 लाख रुपए का इनाम था। घटनास्थल से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। सितंबर महीने में सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें 8 नक्सली मारे गए हैं।
झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षाबलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले केचकी गांव के समीप एक वन क्षेत्र में हुई। महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस के मुताबिक, मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए।
घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए। गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान लोहरदगा जिले के निवासी लालू लोहारा, सुजीत उरांव तथा लातेहार निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है। गुमला पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि नक्सलियों के पास से एके-47 राइफल सहित कई हथियारों की बरामदगी हुई है।
फिलहाल मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि सितंबर महीने में सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें 8 नक्सली मारे गए हैं। केंद्र सरकार ने नक्सवाद के खात्मे का ऐलान किया है।
Edited By : Chetan Gour