शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. landslide in hanuman chatti near badrinath highway
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (14:08 IST)

भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित - landslide in hanuman chatti near badrinath highway
Landslide in Uttarakhand : उत्तराखंड के हनुमान चट्टी में बर्फबारी और बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया।
 
बद्रीनाथ मंदिर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनुमान चट्टी में गुरुवार शाम को भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग पर जमा हुए मलबे को साफ कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के मौसम में उत्तराखंड के पहाड़ों पर इन दिनों बर्फबारी हो रही है। बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलने वाला है।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
ये भी पढ़ें
लेडी डॉन शाइस्ता परवीन से क्यों डर रही है उमेश पाल की पत्नी?