शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. JNU Protest : Fir against girl for free kashmir poster
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (20:37 IST)

महंगा पड़ा 'Free Kashmir', पुलिस ने दर्ज की FIR

महंगा पड़ा 'Free Kashmir', पुलिस ने दर्ज की FIR - JNU Protest : Fir against girl for free kashmir poster
मुंबई। JNU हिंसा के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सोमवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर महक नामक एक छात्रा को 'Free Kashmir' का पोस्टर लहराना खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस संबंध में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
'फ्री कश्मीर' पोस्टर को लेकर महाराष्‍ट्र की सियासत गरमा गई थी। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थीं। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। 
 
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैंने समाचार-पत्रों में पढ़ा है कि इन लोगों ने 'फ्री कश्मीर' का बैनर पकड़ा था। राउत ने कहा कि वे इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल सेवाओं पर पाबंदियों से आजादी चाहते हैं। इसके अलावा अगर कोई कश्मीर की भारत से आजादी की बात करता है, तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।
 
पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के प्रदर्शनकारियों को आजाद मैदान शिफ्ट किया, जहां छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। 
ये भी पढ़ें
JNU protest में दीपिका पादुकोण, क्या होगा 'छपाक' पर असर...