शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. HD Kumaraswamy targeted Congress
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (08:28 IST)

कुमारस्वामी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, शुरू हुई जुबानी जंग...

कुमारस्वामी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, शुरू हुई जुबानी जंग... - HD Kumaraswamy targeted Congress
बेंगलुरु। जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि वह (कांग्रेस) उनकी पार्टी के सामने झुकी और उन्हें कर्नाटक की गठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनाकर खुद पिछली सीट पर बैठकर राज्य में शासन चला रही थी। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में शामिल रही कांग्रेस और जद (एस) के बीच इन दिनों जुबानी जंग चल रही है।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' की निंदा करने को लेकर ट्विटर पर कुमारस्वामी पर हमला बोला। इस पर, कुमारस्वामी ने जवाबी ट्वीट किया, पार्टी (कांग्रेस) के निष्ठावान समर्थक सीधे सवाल नहीं कर सकते हैं इसलिए सोशल मीडिया के जरिए हमला कर भाग जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया था और कुमारस्वामी द्वारा आलोचना किए जाने के बाद पूर्व गठबंधन सहयोगी दोनों दलों (कांग्रेस और जद-एस) ने कई ट्वीट कर एक-दूसरे पर निशाना साधा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : भारत में Covid-19 के 10 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ