मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Girl
Written By
Last Updated :गाजियाबाद , रविवार, 2 अप्रैल 2017 (12:52 IST)

बलात्कार के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या

बलात्कार के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या - Girl
गाजियाबाद (उप्र)। कनवानी गांव के इन्द्रापुरम इलाके में 5 वर्षीय बच्ची की बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (शहर) सलमान ताज पाटिल ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसके किराएदार ने उनकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया है कि वह नशे का आदी था और उन्होंने उसे घर खाली करने को भी कहा था। उन्होंने बताया कि लड़की शुक्रवार को लापता हो गई थी और बाद में उसका शव ईंटों के ढेर के नीचे दबा मिला।
 
पाटिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की का बलात्कार करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि भादंवि की धारा 302 (हत्या) और 307 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद एक दल उसे गिरफ्तार करने बिहार रवाना हो चुका है। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बदरंग हो रहा है ताजमहल, जानिए क्यों...