शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 sadhus thrashed fiercely in Chhattisgarh on suspicion of child thief
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (14:59 IST)

बच्चा चोर के शक में छत्‍तीसगढ़ में 3 साधुओं की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बच्चा चोर के शक में छत्‍तीसगढ़ में 3 साधुओं की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला - 3 sadhus thrashed fiercely in Chhattisgarh on suspicion of child thief
दुर्ग। अफवाह व गलतफहमी के चलते छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साधु के भेष में दिखे 3 लोगों को भीड़ ने जमकर पीट दिया। यह पिटाई बच्चा चोर होने के शक में की गई है। एसपी अभिषेक पल्‍लव के अनुसार तीनों की पहचान नहीं हो सकी है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों शख्‍स साधु के भेष में घूम रहे थे और उनका आचरण संदिग्‍ध दिख रहा था और वे बच्‍चों से भी बातें कर रहे थे। उसी दौरान लोगों को शक हुआ कि वे बच्‍चा चोरी करने के इरादे से घूम रहे हैं। देखते ही देखते यह बात आसपास फैल गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और तीनों की जमकर पिटाई करने लगे। इससे वे लहूलुहान हो गए। पल्‍लव ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में क्या भाजपा भी बना रही है प्लान, CM बोम्मई ने दिया जवाब