मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Venkaiah Naidu, Vice Presidential Elections
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 अगस्त 2017 (23:09 IST)

उपराष्ट्रपति बनने के बाद वेंकैया नायडू बोले...

उपराष्ट्रपति बनने के बाद वेंकैया नायडू बोले... - Venkaiah Naidu, Vice Presidential Elections
नई दिल्ली। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि वह देश के लोगों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे और राज्यसभा में सबको साथ लेकर चलने की उनकी कोशिश रहेगी। 
            
नायडू ने उन्हें उपराष्ट्रपति निर्वाचित किए जाने की घोषणा के बाद यहां कहा कि वह उन पर विश्वास जताने के लिए सभी सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने उन सांसदों का भी आभार जताया, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें वोट दिया।
            
नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी के लिए उन्हें योग्य समझा। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थन के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों और उन दलों के नेताओं का भी आभार प्रकट किया, जो गठबंधन में शामिल नहीं हैं। इस संबंध उन्होंने अन्ना द्रमुक के दोनों गुटों, तेलंगाना राष्ट्र समिति, वाईएसआर कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल आदि दलों का नाम लिया। 
           
उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से जुड़े अति सामान्य व्यक्ति हैं और यह भारत के लोकतंत्र की खूबी है कि वह इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में सक्षम भूमिका निभाने और सभी को साथ लेकर चलने का उनका प्रयास होगा। वह संसदीय परम्पराओं का निर्वाह करते हुए अपना कार्य करेंगे। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
मुनाफाखोरी करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई