शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sahara shri subrata roy passed away in mumbai hospital
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 नवंबर 2023 (07:54 IST)

सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस - sahara shri subrata roy passed away in mumbai hospital
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा।
 
कंपनी ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंपनी ने बयान में कहा कि उनके निधन से हुई क्षति को पूरा सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा।
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। इनपुट भाषा
ये भी पढ़ें
3 दिन से टनल में फंसे हैं मजदूर, भूस्खलन से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित