सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's taunt on Modi, Parliament building has been made a museum
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (13:35 IST)

राहुल गांधी का मोदी पर तंज, PM दूसरे नेता का चेहरा सामने नहीं आने देते

नरेन्द्र मोदी की बनारस की तस्वीरों पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी किसी और का चेहरा सामने नहीं आने देते।

राहुल गांधी का मोदी पर तंज, PM दूसरे नेता का चेहरा सामने नहीं आने देते - Rahul Gandhi's taunt on Modi, Parliament building has been made a museum
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद भवन को म्यूजियम बना दिया है। विपक्षी दल यहां जनहित से जुड़े मुद्दे नहीं उठा सकते। 
राहुल ने कहा कि लखीमपुर खीरी का मुद्दा हो या फिर चीन से जुड़ा मुद्दा, संसद में किसी पर भी चर्चा नहीं होने दी जाती है। दरअसल, संसद को म्यूजियम बना दिया है। नरेन्द्र मोदी की बनारस की तस्वीरों पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी किसी और का चेहरा सामने नहीं आने देते। 
 
उन्होंने कहा कि हंगामे के बीच संसद में एक के बाद एक बिल पास हो रहे हैं। यह संसद चलाने का तरीका नहीं है। पीएम सदन में नहीं आते हैं। हमें राष्ट्रीय महत्व के किसी भी मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, यह लोकतंत्र की हत्या है। 
 
राहुल ने 12 सांसदों के निलंबन पर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। यह भारत की जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश है। 
ये भी पढ़ें
EPFO सब्सक्राइबर्स के खाते में आया ब्याज, 23.34 करोड़ लोगों को मिला फायदा