रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनावी बांड से मिला भाजपा को कालाधन : प्रियंका गांधी
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (18:00 IST)

चुनावी बांड से मिला भाजपा को कालाधन : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi | चुनावी बांड से मिला भाजपा को कालाधन : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया में चुनावी बांड से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि भारतीय रिजर्व बैंक को दरकिनार करते हुए चुनावी बांड लाया गया, ताकि कालाधन भाजपा के पास पहुंच सके।

उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, आरबीआई को दरकिनार कर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए चुनावी बांड को मंजूरी दी गई, ताकि भाजपा के पास कालाधन पहुंच सके। प्रियंका ने कहा, ऐसा लगता है कि भाजपा को कालाधान खत्म करने के नाम पर चुना गया था, लेकिन यह उसी से अपनी जेब भरने में लग गई।

प्रियंका ने कहा, यह भारत की जनता के साथ शर्मनाक विश्वासघात है। उन्होंने जिस मीडिया खबर का हवाला दिया, उसमें दावा किया गया है कि चुनावी बांड की व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा से पहले रिजर्व बैंक ने इस कदम का विरोध किया था।