1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi address nation on national space day
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 23 अगस्त 2025 (12:00 IST)

कोई ठहराव नहीं, कोई अंतिम पड़ाव नहीं, नेशनल स्पेस पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi on national space day
PM Modi on national space day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनंत अंतरिक्ष हमें हमेशा यह एहसास दिलाता है कि वहां कोई ठहराव नहीं है, कोई अंतिम पड़ाव नहीं है। मेरा मानना ​​है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कोई अंतिम पड़ाव नहीं होना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम चंद्रमा और मंगल तक पहुंच गए हैं और हमें अंतरिक्ष में गहराई से अन्वेषण करना है। हम अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह तैयार कर रहे हैं। युवाओं से इस समूह में शामिल होने का आग्रह है।
 
उन्होंने कहा कि इस बार स्पेस डे की थीम है- आर्यभट्ट से गगनयान तक। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी है। नेशनल स्पेस डे हमारे युवाओं में उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। ये देश के लिए गर्व की बात है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए माइलस्टोन गढ़ना भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। दो साल पहले ही भारत ऐसा पहला देश बना था जिसने चंद्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचने का इतिहास रचा।
 
उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। जब वो तिरंगा मुझे दिखा रहे थे, जो वो पल और अनुभूति थी, वो शब्दों से परे हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं लाल किले से कहा था कि हमारा रास्ता रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रास्ता है। इसलिए बीते 11 वर्षों में देश ने स्पेस सेक्टर एक के बाद एक लगातार बड़े रिफॉर्म्स किए हैं। आज स्पेस-टेक भारत में गवर्नेंस का भी हिस्सा बन रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
मेरठ के लू बक्सर गांव में तेज रफ्तार वाहन को लेकर हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में बदला, 11 लोग घायल