मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Long tailed macaques follow dental hygiene
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 जनवरी 2018 (17:30 IST)

बिना ब्रश किए खाना नहीं खाता मैकाक

बिना ब्रश किए खाना नहीं खाता मैकाक - Long tailed macaques follow dental hygiene
कोयम्बटूर, तमिलनाडु। अगर आपको लगता है कि केवल मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो साफ-सफाई से रहता है तो आप गलत हैं। इस श्रेणी में एक जानवर भी ऐसा है जो हाइजीन (साफ-सफाई) के मामले में इंसानों से भी एक कदम आगे है।  
 
यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि यह जानवर किस हद तक हाइजीन रूल्स फॉलो करता है। जब आप इसके बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
 
लंबी-पूंछ वाले मैकाक प्रजाति के बंदर की इन आदतों को आप नहीं जानते होंगे। ये बंदर अपने अच्छे दांत रखने के लिए उनकी साफ सफाई करते हैं। मैकाक अपने दांतों को भी साफ करते देखे जाते हैं। 
 
इसके लिए वे घास के तिनकों, नारियल के धागों, पेड़ की पत्तियों के तिनकों और यहां तक कि अगर उपलब्‍ध हो जाए तो नायलॉन के तार से भी दांतों के बीच फंसे खाद्य को निकाल कर साफ करते हैं।
 
कोयंबटूर के ओरिंथोलॉजी और प्राकृतिक इतिहास के लिए सालीम अली केंद्र द्वारा किए गए शोध में यह हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। अध्ययन में यह भी पता चला है कि वे अपने आहार के रूप में साफ भोजन खाना पसंद करते हैं। 
 
खाने से पहले मैकाक अपने भोजन की जांच करते हैं। इसके लिए वे अपने बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं। सख्त नारियल को कैसे खाना है, ये बंदर अच्छी तरह से जानते हैं। सख्‍त नारियल को वे चट्टानों पर पटककर छिलका हटा कर खाते देखे गए हैं। 
 
जिस प्रकार इंसान नारियल खाते है वैसे ही मैकाक भी नारियल खाना पसंद करते हैं। यही नहीं मैकाक ज्‍यादातर रेशों और कांटेदार खाद्य खाना पसंद करते हैं। इनको खाने से पहले वे अच्‍छी तरह धोते हैं या फिर पत्‍ते में लपेट कर अच्‍छी तरह साफ करते हैं। इसके बाद ही वे उसे खाने योग्य समझते हैं।
 
भारतीय आइलैंड ग्रेट निकोबार में पाए जाने मैकाक को कीट खाना भी पसंद है और उन्‍हें भी वे बेहद होशियारी से तलाशते हैं। इसके लिए वे झाड़ियों को पीटते दिखाई पड़ते हैं और फिर उसमें से उड़ कर निकलने वाले या गिरने वाले कीट उठा कर खा लेते हैं।
ये भी पढ़ें
सीमा पर हालात बिगड़े, चार और की मौत