शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 26 march 2025 in India
Last Updated : बुधवार, 26 मार्च 2025 (09:18 IST)

Weather Update: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी, मैदानी भागों में भीषण गर्मी

केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Latest weather news 26  march
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी (rain and snowfall) शुरू हो गई है। दूसरी ओर उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 25 मार्च को पारा 35 डिग्री को पार कर गया है।  आज भी इस तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। गर्मी फिलहाल अपने शुरुआती चरण में है, जो अप्रैल में और अधिक तीव्र हो जाएगी।
 
तेज धूप के कारण दोपहर का तापमान बढ़ने की संभावना :  प्राइवेट मौसम वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस समय जम्मू-कश्मीर लद्दाख के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से वहां पर बारिश-बर्फबारी हो रही है। लेकिन इसका असर उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में खास नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले गर्म हवाओं का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे हवा की गति धीमी हो जाती है। इससे गर्मी का अहसास और बढ़ जाता है। कमजोर हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर का तापमान बढ़ने की संभावना है।
 
देशभर में कैसा रहेगा मौसम? : अगले 24 घंटे के मौसम की बात की जाए तो गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि हो सकती है जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। 
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर केरल तक विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए एक ट्रफ/पवन अनिश्चिता बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में हल्की वर्षा हुई। लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
 
आज बुधवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 26 मार्च को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। (Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Petrol Diesel Prices: 26 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानें ताजा भाव