शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 18 October 2024 in India
Last Updated : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (09:03 IST)

Weather Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जताया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर में पड़ने लगी गुलाबी ठंड

Weather Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जताया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट - Latest weather news for 18 October 2024 in India
Weather Updates: मानसून (Monsoon) कहीं-कहीं विदा हो गया है और कहीं-कहीं जमकर बरस रहा है। उत्तर भारत के कई इलाकों व राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंड (mild cold) ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज शु्क्रवार, 18 अक्टूबर को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। जानें कि आज भारतभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।ALSO READ: पूर्वोत्तर मानसून से कई राज्यों में बारिश, IMD का 3 राज्यों के लिए रेड अलर्ट
 
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक : आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। घरों में रात को पंखे बंद करने की नौबत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। दिन के समय धूप और आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
 
आज यहां बारिश की संभावना : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश से विदा ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय इलाकों, गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी आज बारिश हो सकती है।ALSO READ: weather update : मध्यप्रदेश से मानसून लौटा, बारिश नहीं, तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?
 
आईएमडी ने यहां दिया बारिश का अलर्ट : आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र चेन्नई के पास से गुजरते हुए कमजोर हो गया है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है, वहीं शुक्रवार को वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, सलेम और इरोड जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को कोयम्बटूर, तिरुप्पुर, रानीपेट, तिरुचिरापल्ली, मदुरै और अन्य सहित अन्य जिलों में भी ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने का अनुमान है।ALSO READ: weather update : मध्यप्रदेश से मानसून लौटा, बारिश नहीं, तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?
 
स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट को पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच चेन्नई के उत्तर में आज 18 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे के करीब पार कर गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए शाम तक कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे सटे उपहिमालयी पश्चिम बंगाल पर स्थित है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण निचले पूर्वी असम पर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।
 
गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शुक्रवार, 18 अक्टूबर को उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta