शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 4th November
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 नवंबर 2023 (09:58 IST)

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? - Latest prices of petrol diesel 4th November
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में गिरावट का दौर जारी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 2 फीसदी की गिरावट के साथ 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
 
हालांकि क्रूड में आई इस गिरावट का पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर देखने को नहीं मिला है लेकिन कुछ राज्यों व शहरों में ईंधन के दाम में मामूली कटौती और बढ़ोतरी हुई है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।
 
मध्यप्रदेश में पेट्रोल 0.25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है जबकि महाराष्ट्र में 0.23 पैसे प्रति लीटर सस्ता बिक रहा है वहीं उत्तरप्रदेश में पेट्रोल के दाम में 0.21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
 
इसके अलावा देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
severe pollution in delhi: वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, धुंध की घनी परत बरकरार