बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 23 October 2024
Last Updated : बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (09:56 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले जानें ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे होता है बदलाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले जानें ताजा भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 23 October 2024
Petrol Diesel Prices: इजराइल और ईरान के बीच तनाव में कमी आई  है जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कच्‍चे तेल के दाम भी नीचे आ गए। इसका प्रभाव पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है। बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसमें परिवर्तन दृष्टिगोचर हो रहा है। आज बुधवार को उत्‍तराखंड के पहाड़ों से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल के मैदानों तक सभी जगह तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है, हालांकि देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दाम हुए परिवर्तित, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम
 
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 93.32 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 12 पैसे चढ़ा और 88.12 रुपए लीटर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पेट्रोल 82 पैसे चढ़कर 106.44 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 77 पैसे बढ़कर 93.15 रुपए लीटर बिक रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता हो गया और 97.81 रुपए लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 18 पैसे टूटकर 92.56 रुपए लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, टंकी भरवाने के पहले चेक करें भाव
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बदलाव : कच्‍चे तेल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव लगातार मामूली बढ़त के साथ 75.74 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी थोड़ा चढ़कर 72.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta