भगदड़ के बाद क्यों नहीं आए विजय : अभिनेता विजय ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं करूर नहीं गया क्योंकि इससे असामान्य स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा। उन्होंने कहा कि भगदड़ को लेकर सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, अगर आपने बदला लेने के बारे में सोच लिया है, तो आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं लेकिन मेरी पार्टी के लोगों को नहीं छू सकते।கரூர் கட்சி நிகழ்ச்சியில் ஏற்பட்ட கூட்ட நெரிசலில் சிக்கி 41 பேர் பரிதாபமாக உயிரிழந்த துயர சம்பவத்தில் பாதிக்கப்பட்டவர்களையும் அவர்களது குடும்பத்தினரையும் சந்தித்து ஆறுதல் கூறி, உண்மையை ஆராய்ந்து அறிக்கை சமர்ப்பிப்போம்- பாஜக எம்பி திருமதி. @dreamgirlhema அவர்கள்! pic.twitter.com/Tygi9TvCd5
— BJP Tamilnadu (@BJP4TamilNadu) September 30, 2025
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) September 30, 2025टीवीके नेता की पोस्ट पर बवाल : तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेता अधव अर्जुन द्वारा 'जेन जेड विद्रोह' को लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को कथित तौर पर किए गए एक पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। द्रमुक ने अर्जुन के इस पोस्ट की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके से निष्कासित करने की मांग की है।