शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. earthquake in Jharkhand and Karnataka
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 जून 2020 (09:22 IST)

झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके

झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके - earthquake in Jharkhand and Karnataka
नई दिल्ली। झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। हाल ही में भारत बांग्लादेश सीमा पर भूकंप के हल्के झटके महसूस ‍किए गए थे।
 
इससे पहले 3 जून को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 29 मई को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। 
ये भी पढ़ें
Corona Live Updates : भारत में 2,26,770 कोरोना संक्रमित, 6348 की मौत