बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Direct tax, direct tax collection, CBDT
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (18:42 IST)

पहली छमाही में प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा

पहली छमाही में प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा - Direct tax, direct tax collection, CBDT
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सितंबर तक देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 3.86 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रहित कर की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है।
 
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रत्यक्ष कर से 9.8 लाख करोड़ रुपए संग्रहित करने का अनुमान जताया गया था। पहली छमाही तक संग्रहित कर बजट अनुमान का 39.4 प्रतिशत है। अप्रैल से सितंबर तक छह महीने में सकल कर संग्रह 4.66 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रहित सकल कर की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक है। पहले छह महीने में 79,660 करोड़ रुपए का रिफंड किया गया है।
 
इस वर्ष 30 सितंबर तक 1.77 लाख करोड़ रुपए अग्रिम कर के रूप में संग्रहित हुए हैं। इस अवधि में अग्रिम कर संग्रह में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कॉर्पोरेट आयकर अग्रिम कर में 8.1 प्रतिशत और व्यक्तिगत आयकर अग्रिम कर में 30.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। (वार्ता)