शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Modi government will make a masterstroke to attract women voters in the Lok Sabha elections!
Last Updated : बुधवार, 10 जनवरी 2024 (12:36 IST)

लोकसभा चुनाव में महिला वोटर्स को साधने के लिए मोदी सरकार चलेगी मास्टरस्ट्रोक!

PM modi in Thrissur
भोपाल। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार महिला वोटर्स को साधने के लिए बड़ा दांव चलने की तैयारी में है। चुनाव से पहले संसद में मोदी सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं के लिए कैश ट्रांसफर स्कीम शुरु करने का एलान के साथ ही महिला किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सालान 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए करने की तैयारी में है।

मोदी सरकार अगर लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोटर्स को साध रहे ही है तो इसकी बड़ी वजह भी है। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली भाजपा सबसे ज़्यादा महिलाओं का वोट पाने वाली पार्टी बनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल डाले गए 62 करोड़ वोट में 30 करोड़ महिला वोटर्स थी,यहीं कारण है कि मोदी सरकार चुनाव से पहले आधी आबादी के इस वोट बैंक को साधने की लगातार कोशिश कर रही है।

महिलाओं पर मोदी सरकार का फोकस-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में  महिलाओं के कल्याण पर बहुत ज्यादा फोकस किया है। मोदी सरकार ने हाल ही में 27 साल से भी ज्यादा समय से पेंडिंग पड़े महिला आरक्षण बिल को पास कराकर बड़ा दांव चल दिया है। दरअसल महिला आरक्षण बिल लाकर मोदी सरकार ने आधी आबादी को साधने के लिए अपना मास्टरस्ट्रोक पहले चल दिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 51 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है वह आधी आबादी की वोटर्स से ही पूरा हो सकता है।

अगर देखा जाए तो मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत ही ट्रिपल तलाक पर कानून बनाकर की थी । इसके साथ शिक्षा के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, महिलाओं को गैस सिलेंडर देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाता खुलवाने के लिए जनधन योजनाओं को लांच कर मोदी सरकार ने महिला वोटर्स के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है। ऐसे में भाजपा की नजर 2024 लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों को रिझाने की है। अगर देखा जाए तो 2019 के आम चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। वहीं पिछले तीन साल में महिला वोटर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। भाजपा की नजर इस बढ़े महिला वोट बैंक पर है।   

महिला वोटर्स को साधने में जुटा संगठन-लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला वोटर्स के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा संगठन इन दिनों एक करोड़ महिला लाभार्थी सेल्फी कार्यक्रम भी चला रही है। इसके साथ पार्टी की महिला विंग भाजपा महिला मोर्चा देश भर में प्रबुद्ध महिलाओं के साथ स्मार्ट वूमेन कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर महिला वोटर्स को जोड़ रही है। वहीं फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा स्पेशल कैंपेन चला रही है। पार्टी की महिला विंग फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स को पीएम मोदी के द्वारा महिला के उत्थान और सम्मान के लिए किए गए काम को बताकर उनको पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है।

पार्टी महिला सशक्तिकरण की थीम के जरिए आंकड़ों के जरिए महिलाओं वोटर्स को बीते दस साल में मोदी सरकार में किस तरह महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और आज भाजपा महिला सशक्तितरण की दिशा में एक नया अध्याय लिख रहा है इसकी बुकलेट और लघु फिल्मों के जरिए बताने की  कोशिश में है।

विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स भाजपा के साथ-महिला वोटर्स को साधने की भाजपा की रणनीति कामयाब भी होती दिख रही है। हाल में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड़ जीत के पीछे महिला वोटर्स की बड़ी भूमिका मानी गई है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने महिला वोट बैंक को साधने के लिए लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना और लाड़ली बहनों को 450 रु. में रसोई गैस सिलेंडर देने का एलान कर इस बड़े वोट बैंक को अपने लेने में कामयाब होती दिखी।

ये भी पढ़ें
संजय राउत को क्यों सता रहा है मैच फिक्सिंग का डर?