मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bus accident in Dindori
Written By
Last Modified: जबलपुर , रविवार, 21 मई 2017 (10:54 IST)

डिंडौरी में बस खाई में गिरी, छह की मौत

डिंडौरी में बस खाई में गिरी, छह की मौत - Bus accident in Dindori
जबलपुर। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय के समीप एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से अमरकंटक की ओर जा रही बस शनिवार देर रात डिंडौरी से पांच किलोमीटर आगे अमरकंटक मार्ग में जोगीटिकरिया घाट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें जबलपुर लाया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सावधान! दिल्ली बन सकती है रेगिस्तान