शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Indore election news : properties of bjp and congress candidates
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (11:35 IST)

इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के किस उम्मीदवार के पास कितनी संपत्ति?

इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के किस उम्मीदवार के पास कितनी संपत्ति? - Indore election news :  properties of bjp and congress candidates
Madhya Pradesh election news : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीद्वारों द्वारा नामांकन भरे जा रहे हैं। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया है। सभी प्रत्याशियों ने अपने साथ ही अपनी पत्नियों की संपत्ति की भी अलग से घोषणा की है। जानिए इंदौर जिले की 9 सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है। 
 
इंदौर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे की वार्षिक आय 5 लाख 23 हजार 520 रुपए हैं। वे 40.37 लाख की चल और  65 लाख की अचल संपत्ति के मालिक है। उनके पास 18 लाख की कार, 100 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी भी है। इसी तरह इंदौर 3 से कांग्रेस उम्मीदवार पिंटू जोशी की वार्षिक आय 6 लाख 55 हजार 940 रुपए हैं। उनके पास 3 लाख रुपए की कार और 165 ग्राम सोना भी है।
 
इंदौर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल की वार्षिक आय 77 लाख 16 हजार 938 रुपए हैं। उनके पास 2.10 करोड़ से ज्यादा की चल और 32 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है।
 
राऊ से वर्तमान विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी की वार्षिक आय 16.52 लाख रुपए हैं। वे 49 लाख की चल और 9.69 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक है। उनके पास 10 लाख की पजेरो और 36 लाख की एंडेवर कार भी है। उन पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है।
 
वहीं राऊ से भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा की वार्षिक आय 2.78 लाख रुपए हैं। वे 19.76 लाख की चल और 4.23 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक है। उनके पास 1.50 लाख का सोना भी है।
 
महू से भाजपा उम्मीदवार और शिवराज सरकार में मंत्री उषा ठाकुर की कोई वार्षिक आय नहीं है। उनके पास 58.72 लाख की चल संपत्ति है। उन 82 हजार रुपए का लोन भी है। 7.20 लाख की कार के साथ ही वे 60 ग्राम सोने की मालिक हैं। उनके पास 60 हजार रुपए की एक पिस्टर भी है।
 
उषा के प्रतिद्वंदवी राम किशोर शुक्ला की वार्षिक आय 20.15 लाख रुपए है। उनके पास 84 लाख की चल और 4.80 करोड़ की अचल संपत्ति है। 
ये भी पढ़ें
एमपी के गृहमंत्री ने दिया हेमामालिनी के लिए आपत्तिजनक बयान, कांग्रेस ने की माफी की मांग